फोरलेन: बेलहरनी पुल के पास एक ओर यातायात बंद
मुंगेर, जुलाई 15 -- बरियारपुर निज संवाददाता। मुंगेर से मिर्जाचौकी तक 3792 करोड़ की लागत से बन रहे फोरलेन सड़क पर गनगनियां के समीप उभरी दरार और गहरी हो गयी है। इतना ही नहीं उसके आस पास का हिस्सा भी कई जगह क्रेक कर गया है। बुधवार को हिन्दुस्तान टीम ने देखा कि जहां पीसीसी सड़क में पहले करीब 30 फीट लंबी दरार आई थी, उसे सीमेंट के मिक्सर से भर दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को वही हिस्सा करीब तीन इंच धंस गया। पुल की दीवार से सटा पीसीसी भी अलग हो गया है। फोरलेन पर आई दारार के बाद करीब दो किमी तक भागलपुर से मुंगेर लेन का परिचालन बंद कर दिया गया है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता के विषय में मुंगेर मिर्जाचौंकी फोरलेन के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष गुप्ता ने बताया कि अभी इस सड़क को हैंड ओवर नहीं किया गया है। यह अभी टेस्टिंग की प्रक्रिया से गुजर रही है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.