फोरम से : वारंटी में इंडक्शन खराब, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी अधिकारियों को तलब किया
अमरोहा, अगस्त 18 -- वारंटी मियाद में इंडक्शन खराब होने के बाद भी कंपनी की ओर से समय पर समाधान नहीं किए जाने का मामला जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग पहुंच गया है। शहर के मोहल्ला कोट निवासी कारोबारी सुमित कुमार ने कंपनी पर सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए आयोग में वाद दायर किया है। मामले की सुनवाई करते हुए आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी कर संबंधित अधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है। सुमित कुमार के मुताबिक उन्होंने करीब छह महीने पहले एक नामचीन कंपनी का इंडक्शन खरीदा था। खरीद के समय कंपनी ने उपकरण पर एक साल की वारंटी दी थी। हालांकि खरीदारी के कुछ दिन बाद ही इंडक्शन ने अचानक काम करना बंद कर दिया। उपकरण खराब होने पर उन्होंने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि शिकायत के बाद कंपनी की ओर से कर्मचारी भेजकर इंडक्शन की जांच औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.