फोरम से : छात्रवृत्ति खाते में नहीं पहुंची, बीटेक छात्र ने ली उपभोक्ता आयोग की शरण
अमरोहा, सितम्बर 26 -- अमरोहा। सरकारी रिकॉर्ड में छात्रवृत्ति की रकम खाते में पहुंच गई लेकिन बैंक खाते में कुछ नहीं आया। लिहाजा, बीटेक छात्र को 53,850 रुपये की छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति नहीं मिलने पर सालाना 94,740 रुपये की फीस अपने पास से जमा की। परेशान छात्र ने अब रकम ब्याज समेत दिलाने और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग की शरण ली है। रजबपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी कनिष्क सिरोही ने गौतमबुद्ध नगर के एक इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 16 सितंबर 2024 को एडमिशन लिया था। छात्र ओबीसी वर्ग से है और परिवार की वार्षिक आय 48 हजार रुपये है। उसके मुताबिक वह दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 53,850 रुपये का पात्र था। कनिष्क ने 18 नवंबर 2025 को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.