फोरम से : कैंसर छिपाकर ली बीमा पॉलिसी, 1.60 लाख का दावा खारिज
अमरोहा, सितम्बर 10 -- बीमा पॉलिसी के समय कैंसर की बीमारी छिपाना नॉमिनी को भारी पड़ा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कैंसर की बीमारी छिपाकर ली गई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के आधार पर दाखिल 1.60 लाख रुपये के दावे को खारिज कर दिया। आयोग ने बीमा कंपनी की ओर से दावा निरस्त करने की कार्रवाई को उचित माना। साथ ही ब्याज, मानसिक-शारीरिक क्षति, आर्थिक नुकसान और वाद खर्च की मांग भी ठुकरा दी। मामला कैलसा बॉर्डर निवासी यशोदा से जुड़ा था। उनके पति विजेंद्र ने एक बैंक के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा कराया था। चार हजार रुपये प्रीमियम वाली यह पॉलिसी 29 फरवरी 2020 से 24 फरवरी 2022 तक मान्य थी और इसके तहत 1.60 लाख रुपये का बीमा कवर था। 25 मार्च 2021 को विजेंद्र की अचानक सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी यशोदा ने नॉमिनी के रूप में बीमा राशि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.