हमीरपुर, अप्रैल 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। उपभोक्ता फोरम की रोक के बावजूद कारपोरेशन ने उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया। आदेश की कॉपी लेकर उपभोक्ता कारपोरेशन के ऑफिस पहुंच गया, मगर अभी तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बकाएदारों को बिजली जलाना मुश्किल साबित हो रहा है। बैलेस माइनस में जाते ही मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो जाते हैं और समय पर रिचार्ज न करने पर कनेक्शन काट दिया जाता है। भीषण गर्मी के बीच कनेक्शन कटते ही उपभोक्ताओं की कारपोरेशन के कार्यालय में दौड़भाग शुरू हो जाती है।एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें मार्च माह में उपभोक्ता फोरम ने बिजली बकाएदार के परिवाद को सुनने के बाद परिवाद लंबित रहने तक बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी थी। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर नई अधिसूचना लागू न करने पर अवमानन...