फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने फोन हैक कर 93 हजार रुपये की ठगी के मामले में जयपुर से एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगेंद्र कुमार मीणा निवासी जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एनआईटी निवासी एक व्यक्ति का फोन 22 अप्रैल को हैक हो गया था, जिसके बाद उसके खाते से 93 हजार रुपये निकल गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए दिया था। आरोपी बीए पास है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। यह भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...