फोन हैक कर 5.12 लाख की ठगी, करनाल से खाता धारक गिरफ्तार
गुड़गांव, जुलाई 25 -- फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी की एक महिला के फोन को लिंक के जरिए हैक कर 5.12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने करनाल निवासी एक खाता ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपित ठगों के कहने पर बैंक खातों से रकम निकालकर आगे भेजता था। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 24 जुलाई को करनाल के सेक्टर-12 निवासी 27 वर्षीय स्पर्श को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित दिल्ली से एलएलबी की पढ़ाई कर चुका है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसकी पहचान टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगों से हुई थी। ठगों ने उसे खाते संचालित कर पैसे कमाने का लालच दिया, जिसके बाद वह उनके नेटवर्क से जुड़ गया।
जांच के विवरण जांच में सामने आया कि ठग कुरियर के माध्यम से बैंक खातों की किट और पंजीकृत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.