फरीदाबाद, जनवरी 4 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का फोन हैक करने के बाद उसके खाते से 1,28,000 निकाल लिए। घटना 27 दिसंबर को हुई। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू बसलेवा कॉलोनी फरीदाबाद निवासी प्रीतम प्रसाद का कहना है कि 27 दिसंबर को उसने गूगल पर अंकल डिलीवरी सर्विस के नाम से नंबर तलाश किया। मोबाइल नंबर पर जब फोन किया गया तो 100 का सब्सक्रिप्शन के लिए कहा गया लेकिन पैसे नहीं गए। उसके कुछ देर बाद उसके पास एक व्हाट्सएप काॅल लाई और अपराधी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया।इसके बाद अपराधियों ने उसके खाते से 1 लाख 28 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.