फरीदाबाद, मई 29 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर अपराधियों ने एक युवक के मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से 43 हजार रुपये की यूपीआई ट्रांजैक्शन करने का मामला सामने आया है। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मई 2026 को सुबह से ही उनका मोबाइल फोन अपने आप एप्लीकेशन खोलने लगा था। उन्हें लगा कि फोन की स्क्रीन में खराबी है, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि उनके बैंक ऑफ इंडिया खाते से 43 हजार रुपये की यूपीआई ट्रांजैक्शन हो चुकी है। यह भी पढ़ें- फोन हैक कर यूपीआई से 43 हजार निकाले घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन और बैंक में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दी गई। पुलिस जांच और शिकायत के सत्यापन के ...