पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपु। सैल्समैन के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से किसी ने हाय हैलो का मैसेज किया। उसके बाद फोटो भेजा। सैल्समैन के फोटो अपलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया। हैकर ने उनके बैंक खाते पर लाखों का लोन निकाल लिया। नगर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले मनीष कुमार जायसवाल पुत्र छंगेलाल नोएडा में शराब की दुकान पर सैल्समैन है। 29 दिसंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर मैसेज भेज कर जान पहचान का बताते हुए बहन की शादी के लिए आमंत्रित किया। मनीष ने पहचानने से इनकार कर दिया। इस पर उस व्यक्ति ने एक फोटो भेजा। जैसे ही मनीष ने फोटो अपने मोबाइल में अपलोड किया। उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोप है कि हैकर ने उनके बैंक खाते से पहले तीन लाख फिर एक लाख और 34 हजार का लोन निकाल लिया। जानकारी लगते ही मनीष के होश उड़ गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.