फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामले में सेक्टर-23 संजय कालोनी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खातों से अज्ञात साइबर ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना साइबर एनआईटी फरीदाबाद में दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- टॉवर लगवाने का झांसा देकर 42 लाख ठगेसाइबर ठगों का तरीका पुलिस को दी शिकायत में नेत्रपाल निवासी संजय कालोनी, सैक्टर-23 फरीदाबाद ने बताया कि 14-15 मार्च 2026 की रात उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज आने के कुछ समय बाद उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उसके बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर बड़ी रकम निकाल ली।पीड़ित की जानकारी पीड़ित के अनुसार उसके बैंक ऑफ इंडिया खाते से करीब 1 लाख रु...