गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले अनिल सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अगस्त को साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर के साथ छेड़छाड़ कर उसे हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 1.55 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि पुलिस ट्रांजेक्शन और ठगों से जुड़े विवरण की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...