आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनुपर कोतवाली पुलिस ने फोन हैक कर खाता खाली करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.20 लाख रुपये नकदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड बरामद किया। जीयनपुर कोतवाल राज कुमार सिंह साइबर फ्राड के मुकदमे की जांच कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आए आरोपी गोपाल गुप्ता निवासी पछौवा थाना अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर हाल पता दुमरी थाना जैत्रा जनपद एटा को सोमवार की सुबह उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन (घटना मे प्रयुक्त ), एक कूटरचित आधार कार्ड, साईबर फ्राड के 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद किया। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पकड़ा गया गया आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप पर लोगों को लिंक भेजता है। लिंक पर क्लिक करने पर मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.