फोन हैक कर एक लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- फरीदाबाद, सरसमल। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने महिला का फोन हैक कर एक लाख 13 हजार रुपये ठगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान के नागौर और जोधपुर से पकड़ा। तीनों से पूछताछ के लिए अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। सेक्टर-3 बल्लभगढ़ निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 जुलाई को उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके खाते से एक लाख 13 हजार रुपये निकल गए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईश्वर दास, दिनेश नागौर और दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को तीन सितंबर को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि ईश्वर ने खाताधारक मनोज का बैंक खाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.