फरीदाबाद, मार्च 19 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला फरीदाबाद के अटाली गांव का सामने आया है, जहां एक युवक के साथ मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक के जरिए ठगी कर ली गई। ठगों ने युवक का फोन हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 27 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित पवन ने साइबर थाना सेक्टर-8 में दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया था। जैसे ही उसने उस लिंक को खोला, उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 13 बार में कुल करीब 27 हजार रुपये निकाल लिए गए।पवन के अनुसार, जब उसके मोबाइल पर पैसे निकलने के संदेश आने लगे, तब उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने तुरंत 1930 नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके साथ हुई धोखाधड़ी के आरोपियों के खिला...