नई दिल्ली, जनवरी 28 -- एक्सेसरीज ब्रैंड Portronics ने भारत में अपना नया हाई-परफॉर्मेंस पावर बैंक Ignis 65 लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो दिनभर लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन पर काम करते हैं और उन्हें फास्ट चार्जिंग की जरूरत पड़ती है। 65W आउटपुट, 20000mAh बैटरी और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ Ignis 65 ट्रैवल और वर्क-ऑन-द-गो यूज के लिए तैयार किया गया है। Portronics Ignis 65 की सबसे बड़ी खासियत इसका 65W USB Type-C Power Delivery सपोर्ट है। इसकी मदद से यह सिर्फ स्मार्टफोन या टैबलेट ही नहीं, बल्कि लैपटॉप जैसे पावर-हंग्री डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। 20000mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है, जिससे लंबे वर्कडे, ट्रैवल या पावर से दूर रहने की स्थिति में भी चार्जिंग की टेंशन नहीं रहती। यह भी पढ़ें- A...