फोन से बुलाकर बदमाशों ने मजदूर की गोली मारकर की हत्या
बेगुसराय, मार्च 26 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही टोल में बुधवार की रात बदमाशों ने 27 वर्षीय मिंटू कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सीने में दो और सिर में दो गोलियों के निशान थे। वह गणेश महतो का पुत्र था। हत्या का कारण बड़े भाई सिंटू कुमार की हत्या का केस उठाने के लिए आरोपितों के द्वारा लगातार दी जारी धमकी को नजरअंदाज करना बताया जा रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मिंटू सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था। किसी ने उसे मोबाइल से कॉल कर बुलाया। उसके बाद उसे एक मकई के खेत में लाकर गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि चार साल पहले मृतक के बड़े भाई सिंटू की गोली मारकर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.