प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- गौरा। फतनपुर थाना के सिलौधी गांव निवासी राजेश बिंद पुत्र रामनरेश का आरोप है कि गुरुवार की रात नौ बजे वह गीता नगर बाजार से घर जाने की तैयारी पर था कि उसके मोबाइल पर पड़ोसी गांव के एक युवक का फोन आया। उसने कहा कि बाजार के पास बाग में हूं आ जाओ साथ घर चलेंगे। आरोप है कि वहां पहुंचने पर मौजूद आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की और 10 हजार रुपये भी छीन लिए। शोर मचाने पर सभी भाग निकले। राजेश बिंद ने फतनपुर थाने में शिकायत की है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवक को बेरहमी से पीटा, स्कूटी छीनने का प्रयास शिकायत सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...