धनबाद, अक्टूबर 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनसार सीएचपी कॉलोनी में शनिवार को तीन बच्चों की मां शीतल देवी (26 वर्ष) ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के पति राकेश कुमार से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के दौरान शीतल किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी। शव के बगल से ही उनका मोबाइल मिला है। पति राकेश ने बताया कि वह जयपुर में काम करता था। उसकी अनुपस्थिति में पत्नी शीतल अपने तीन बच्चों के साथ राजगंज के बगदाहा स्थित मायके में रह रही थी। पांच दिन पहले ही राकेश जयपुर से वापस धनसार लौटा था और शीतल को अपने घर ले आया था। शीतल की सास रजिया देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के ...