बांदा, जून 5 -- बांदा। कालिंजर थाना के ग्राम गुढ़ाकला अंश बरछा निवासी महिला ने पुलिस को बताया एक जून को सुबह छोटी लड़की यह कहकर घर से निकली थी मोबाइल फोन बनवाने बरछा जा रही हूं। जब बेटी शाम तक नहीं लौटी तो पता लगाया कि बेटी अंतिम बड़गइयां पुत्र महेश प्रसाद निवासी गुढ़ाकला थाना कालिंजर से बात करती थी। इस पर वह महेश के घर जाकर पूछताछ की तो महेश ने बताया लड़का आज ही दिल्ली चला गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अंतिम बड़गइयां 16 वर्षीय बेटी को दिल्ली ले गया है। अंतिम का मोबाइल भी बंद है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- हथौड़ी से किशोरी लापता, थाने में दिया आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...