गाज़ियाबाद, जून 25 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा पतला में युवक का फोन लेकर बैंक खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी सचिन कुमार ने बताया कि तीन जून को गांव निवासी धीरज उसकी बाइक और मोबाइल फोन लेकर हरिद्वार गया था। 10 जून को वह वापस आया तो मोबाइल का डाटा डिलीट था और खाते से 4.95 लाख रुपये निकाले गए थे। जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर धीरज कुमार निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- फोन लेकर खाते से पांच लाख निकाले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...