फोन लगाने के विवाद में वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कुशीनगर, मई 30 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खबराभार गांव के करनहा टोला में फोन लगाने को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घरेलू विवाद का कारण खबराभार गांव निवासी मृतका 70 वर्षीय अदालती देवी और उनके पति मेवा साहनी का अपने पुत्र व बहू तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार की शाम फोन लगाने को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो रात तक रुक-रुक कर चलती रही। आधी रात करीब 12 बजे एक बार फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना में वृद्ध मेवा साहनी को भी चोटें आईं, जबकि अदालती देवी की हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल कप्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.