नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलने वाले गेमर्स के लिए अच्छी खबर है। गेम डेवलपर Krafton India ने अपने नए मोबाइल गेम BGMI Air की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह गेम भारत में 10 दिसंबर, 2026 को लॉन्च होगा। खास बात यह है कि आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ चुनिंदा गेमर्स को इसका Closed Beta Testing प्रोग्राम के साथ एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए अप्लाई करने का प्रोसेस और जरूरी शर्तों की जानकारी भी दी है। Krafton India के मुताबिक, BGMI Air को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह मौजूदा BGMI का लाइट वर्जन होगा, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके स्मार्टफोन में ज्यादा स्टोरेज या बेहतर हार्डवेयर नहीं है। कंपनी की मानें तो BGMI Air के लिए शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1...