फतेहपुर, फरवरी 26 -- विजयीपुर। पोषाहार वितरण में बरती जा रही लापरवाही किसी से छिपी नहीं है। पिछले चार माह से गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं पहुंचाया जा रहा है। वितरण के मैसेज ने हकीकत की पोल खोल दी। पोषाहार वितरण की अनियमितता खुलते ही लोगो में नाराजगी छा गई। पात्र महिलाओं ने सीडीओ को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग रखी है। हसवां क्षेत्र के नरैनी कस्बा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण की गड़बड़ी सामने आई है। गर्भवती महिलाओं को निर्धारित पोषाहार पिछले कई माह से नहीं दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता मालती देवी ने बताया कि सात माह की गर्भवती है लेकिन एक भी दफा पोषाहार नहीं उपलब्ध कराया गया है। बताया कि पोषाहार वितरण का मैसेज फोन में आने के बाद जानकारी हुई। जिसके बाद सीडीओ पवन कुमार मीना से शिकायत की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि...