फोन में मिला सुसाइड वीडियो, ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान
मेरठ, जुलाई 27 -- आत्महत्या के कई महीने बाद मृतक के मोबाइल फोन से मिले सुसाइड वीडियो ने पूरे मामले का रुख बदल दिया। वीडियो में युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया था। जांच में प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि होने पर लालकुर्ती पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कसेरुखेड़ा, मवाना रोड निवासी किशन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जांच में घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। बाद में मृतक के पिता राम सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में महोबा के थाना चरखारी क्षेत्र के ग्राम बमरारा निवासी जानकी से किशन की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी और उसके परिजन लगातार प्रताड़ित करते थे। उसे जान से मारने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.