फोन में नहीं चल रहा 5G? बिना सर्विस सेंटर जाए ऐसे दूर करें नेटवर्क की परेशानी, मिलेगी तेज स्पीड
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट होने और 5G रिचार्ज प्लान लेने के बावजूद कई बार यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड नहीं मिलती। कभी फोन में 5G नेटवर्क दिखाई नहीं देता, तो कभी इंटरनेट इस्तेमाल करते समय फोन बार-बार 5G से 4G पर स्विच हो जाता है। इसकी वजह हमेशा टेलीकॉम कंपनी का कमजोर नेटवर्क नहीं होती। कई बार स्मार्टफोन की सेटिंग्स, SIM कार्ड या बैटरी सेवर मोड भी इसकी वजह बन सकता है। अगर आपके फोन में भी 5G कनेक्टिविटी को लेकर परेशानी आ रही है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर इसे ठीक कर सकते हैं। सबसे पहले यह चेक करना जरूरी है कि आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं। फोन मेकर की वेबसाइट पर जाकर इसके स्पेसिफिकेशंस देख सकते हैं। अगर आपने विदेश से फोन खरीदा है, तो यह भी चेक करें कि उसमें भारत में इस्तेमाल होने वाले 5G बैंड्स का सपोर्ट मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.