नई दिल्ली, अगस्त 31 -- आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मेसेज करने का तरीका नहीं रह गए हैं। फोन में हमारी पर्सनल फोटोज, कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन, बैंकिंग ऐप्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कई तरह की दूसरी सेंसिटिव जानकारी मौजूद रहती है। ऐसे में फोन की कुछ Privacy Settings पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। कई बार हम ऐप इंस्टॉल करते समय बिना सोचे-समझे Camera, Microphone, Location, Contacts और Files जैसी परमिशंस दे देते हैं। अगर आप अपनी प्राइवेसी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इन तीन Settings को जरूर चेक करें। Usage & Diagnostics को करें बंद Android फोन में Usage & Diagnostics नाम की सेटिंग मौजूद होती है। इसे ऑन रखने पर डिवाइस गूगल को फोन के इस्तेमाल और उसके काम करने से जुड़ी कुछ जानकारी भेज सकता है। गूगल के मुताबिक इसमें बैटरी लेवल, ऐप्स के इस्त...