इटावा औरैया, मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित डॉक्टर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी डॉ. विवेक चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रामा सेंटर में सीएमओ पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर ड्यूटी के दौरान उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई, जिसे व्यस्तता के कारण वह नहीं उठा सके। कुछ देर बाद दोबारा कॉल आने पर आरोप है कि फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और इटावा जाते समय रास्ते में जान से मारने की धमकी दी। डॉ. चौधरी के अनुसार शुक्रवार को सैफई से इटावा जाते समय एक कार सवार ने उनकी गाड़ी रोकने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.