बाराबंकी, मई 31 -- सुबेहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में नव विवाहिता को उसका पड़ोसी युवक फोन पर उससे अश्लील बातें करता। घर के बाहर बैठ कर अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सुबेहा थाना के एक गांव निवासी नवविवाहिता की इसी माह शादी हुई है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पड़ोसी रमन सिंह उसका नम्बर लेकर लगातार उसे परेशान कर रहा है। फोन पर उससे अश्लील बातें करता है। घर के पास ही पड़ोस में दिनभर बैठा रहता और अश्लील हरकतें किया करता है। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर दी थी। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक व्हाट्सएप संदेश भेजने का आरोप, मुकदमा दर्ज जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...