फोन पर विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास
कन्नौज, जून 4 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम माझपाटी निवासी एक युवक ने कथित रूप से फोन पर हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम माझपाटी निवासी मोनू (27) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली की एक पाइप फैक्ट्री में लेबर का कार्य करता है। परिजनों ने बताया कि मोनू करीब आठ दिन पहले दिल्ली से अपने घर आया हुआ था। बताया गया कि वह दिल्ली में रहने वाली एक युवती से फोन पर बातचीत करता था। मंगलवार देर रात लगभग 11:30 बजे उसकी युवती से फोन पर बात हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद मोनू घर से एक साड़ी लेकर बाहर खेतों की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.