पीलीभीत, फरवरी 27 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी क्षेत्र के एक दूसरे गांव के निवासी युवक से तय हुई थी आरोप है कि थाना बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक आए दिन उसकी अश्लील मैसेज करता है। उसका रिश्ता तुड़वाने की बात भी कही जा रही है। आरोपों में उसको फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...