जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के धालभूम के भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) सच्चिदानंद महतो के प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) भीम सोरेन को 20 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह घूस मानगो के पारडीह की 9.5 डिसमिल जमीन का लगान निर्धारण करने के लिए मांगी गई थी। सुकुमार सेन नामक व्यक्ति ने इस मामले की लिखित शिकायत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से की थी। सेन ने उपायुक्त को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपा था जिसमें फोन पर घूस को लेकर प्रधान लिपिक से बातचीत का रिकॉर्ड है। यह मामला 20 फरवरी का बताया जाता है। इसके बाद उपायुक्त से शिकायत की गई थी। उपायुक्त के निर्देश पर एलआरडीसी ने प्रधान लिपिक के खिलाफ बिष्टूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।2009 का मामला, सेन के पक्ष में फैसलायह सरकारी जमीन से जुड़ा मामला है। सुकुमार सेन के...