लोहरदगा, जून 9 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के पंडरा पंचायत के पूर्व मुखिया स्व अमरनाथ महली के 28 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार महली की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात अंकित कुमार महली फोन पर बात करने के दौरान अचानक छत से नीचे गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और आजसू नेता गुडडू शाहदेव उसे तत्काल कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस यह भी पढ़ें- भदानीनगर में महुआ के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी हृदयविदारक घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...