झांसी, जून 23 -- झांसी। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। किसी युवक से बात करते पकड़ने जाने से तैश में आई महिला ने विषाक्त पीकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है टीकमगढ़ (मप्र) के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव अंतोरा अंजू (25) की शादी साल 2018 में अनिल के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे राज (7) और आर्यन (6) हैं। अनिल ने आरोप लगाया कि पिछले करीब छह महीने से पत्नी का व्यवहार बदल गया था और वह उससे दूरी बनाने लगी थी। करीब 15 दिन पहले उसने अंजू को गांव के सरपंच से फोन पर बात करते हुए पकड़ा था। जिससे पर गुस्से में आ गई। इसको लेकर अनिल ने अंजू के पिता को बुलाकर पंचायत कराई थी। परिवार के समझाने पर अंजू ने दोबारा संपर्क न करने का भरोसा दिया था। अनिल के अनुसार सोमवार शाम वह दुकान...