वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 16 -- गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला हादसा नहीं, हत्या का निकला। पुलिस जांच और परिवारीजनों से पूछताछ में सामने आया कि युवती हंसिया पर गिरकर घायल नहीं हुई थी, बल्कि उसके पिता ने ही हंसिया से वार कर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी थी। उधर, युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सिंहोरिया गांव निवासी कमलेश भारती की बेटी नेहा (23) शुक्रवार सुबह घर में मोबाइल पर किसी युवक से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर पिता कमलेश उससे नाराज थे। शुक्रवार को भी इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोप है कि पिता ने गुस्से में थप्पड़ मारा तो उसने भी पिता पर...