फोन पर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने लगाई फांसी
लखनऊ, जून 19 -- पीजीआई इलाके में शुक्रवार को फोन पर पत्नी से झगड़ा करने के बाद कार चालक पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबूखेड़ा निवासी शिवकुमार (28) के परिवार में पत्नी गायत्री, तीन बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि शिवकुमार एक डॉक्टर की गाड़ी चलाता था। उनकी पत्नी और बच्चे अलग रहते है। शुक्रवार दोपहर दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसके बार शिवकुमार कमरे में गए और फांसी लगा ली। जब पत्नी ने दोबारा फोन मिला तो फोन नहीं उठ रहा था। पत्नी ने कई बार फोन मिलाया। इसके बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो देखा कि शिवकुमार कमरे में फंदे से लटके थे। यह देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पीजीआई पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.