फोन पर धर्म परिवर्तन, जैश के हैंडलर से कनेक्शन; गंगापुर की बबीता कैसे बन गई खदीजा
नई दिल्ली, जून 22 -- राजस्थान के जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के रूप में हुई है। बबीता मूल रूप से राजस्थान के गंगापुर की रहने वाली है और पिछले कुछ वक्त से वह जयपुर में रह रही थी। उसे गिरफ्तार कर 27 जून तक एटीएस की कस्टडी में भेज दिया है। उसके पास से दो सिम कार्ड बरामद की गई हैं और उसके फेसबुक अकाउंट से भी कई आपत्तिजनक चीजें मिली है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे एक मौलवी ने फोन पर ही उसका धर्म परिवर्तन कराया था जिसके बाद वह बबीता से खदीजा बन गई। जानकारी के मुताबिक वह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थी। इसी दौरान कट्टर सोच के प्रति उसका झुकाव बढ़ गया। ये हैंडलर्स जैश से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.