बदायूं, अप्रैल 28 -- फोन कॉल के जरिए एक युवक को जान से मारने की धमकी देने के पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना बिनावर क्षेत्र का है। जहां मोहम्मदपुर व्यार के रहने वाले सोहेल पर एक युवक को फोन कर धमकी देने का आरोप है। पीड़ित शिवेंद्र नादौलिया ने थाना बिनावर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...