गोरखपुर, अप्रैल 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के मुजौली गांव में मनबढ़ों द्वारा फोन पर धमकी देने के बाद घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता ने थाने और सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मुजौली निवासी कंचन यादव पत्नी कृष्णा यादव ने आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ मायके में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए चली गईं। इसी दौरान गांव के दो लोगों ने फोन कर उनके घर में आग लगाने की धमकी दी। कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके घर में आग लग गई है। इसके बाद पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.