आगरा, जून 21 -- फोन पर मिल रही जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर महिला ने एकता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शेरपुर निवासी राहुल कई दिनों से कॉल कर उन्हें धमका रहा है। पीड़िता के पति को नुकसान पहुंचाने और बच्चों के अपहरण की बात कह रहा है। वह डरी हुई है। पीड़िता उषा देवी निवासी भीम नगर कोटली बगीची की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित राहुल खुद को प्रभावशाली बताता है। कहता है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। आरोपित पीड़िता को काफी दिनों से लगातार फोन कर रहा है। 16 जून को भी आरोपित ने पीड़िता को कॉल किया। फोन उठाते ही आरोपित धमकी भरे लहजे में बात करता है। कहता है कि वह पीड़ता को उठवा लेगा। उसके पति को भी नुकसान पहुंचाएगा। अगर उसकी बात नहीं मानी तो बच्चों का अपहरण क...