कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद निवासी अशोक कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मोबाइल पर फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। फोन करने वाला उसे धमकी देता है कि उसके भाई देवेंद्र सिंह की हत्या हो चुकी है। अब तेरा समय आ गया है। अब तुझे मार दूंगा और तेरी बीबी-बच्चों पर अपना अधिकार रहेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...