फोन पर तेज आवाज में बात करने पर विवाद, चाकू से दिनदहाड़े हमला; आरोपी गिरफ्तार
इंदौर, जून 27 -- खजराना थाना क्षेत्र के तंजीम नगर घोस्ट मार्केट में फोन पर तेज आवाज में बात करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी के दौरान एक युवक ने गुस्से में चाकू निकालकर दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात में घायल युवक के पेट, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज अब सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार घटना तंजीम नगर घोस्ट मार्केट की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरिफ बरकाती और उसके पड़ोसी शाहनवाज उर्फ शान के बीच फोन पर तेज आवाज में बात करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.