शामली, मार्च 31 -- शामली। जनपद में फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना आर्दश मंडी क्षेत्र के गांव बनत की रहने वाली मुस्कान का निकाह 25 अक्टूबर 2015 को थाना फुगाना क्षेत्र के गांव निवासी इस्तकार के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज को लेकर उत्पीड़न करता था और उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के भाई खालिद और इंतजार भी उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे और जबरन संबंध बनाने की कोशिश करते थे। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के सभी लोग उसके साथ मारपीट करते थे, जिसमें उसकी सास भी शामिल रहती थी। मुस्कान का कहना है कि 14 मार्च 2026 की रात उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया, जिसकी रिकॉर्...