फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज
बिजनौर, जून 12 -- कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी सलमा पुत्री लियाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व नागल सोती थाना क्षेत्र के गांव कामराजपुर निवासी फरमान पुत्र बहाजुद्दीन के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे एक लाख रुपये नकद और अन्य दहेज सामग्री की मांग करते थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था।
पीड़िता की जानकारी पीड़िता के अनुसार उसकी तीन वर्ष की एक बेटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.