पूर्णिया, फरवरी 23 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना क्षेत्र के नंदनियाँ संथाल टोली गांव में दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी को पहले फोन पर तीन तलाक दिया और फिर योजना के तहत ससुराल में उस पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का बैसा सीएचसी में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़िता की मां रासेदा बेगम ने अपने दामाद व उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है । पीड़िता इशरत बेगम की की माँ ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी चार वर्ष पूर्व अमौर थाना क्षेत्र के बड़ा लालटोली निवासी नूर कलाम से हुई थी। विवाह के बाद दो पुत्र निसार और सुभान का जन्म हुआ। शुरुआती कुछ वर्षों तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन पिछले दो वर्षों से दहेज में अपाची बाइक और एक भर सोना की मांग को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शादी के समय बाइक दी गई थी, जिसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.