महोबा, मार्च 12 -- महोबा, संवाददाता। ठेकेदार से रंगदारी की मांग करने और मांग पूरी न होने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर केआधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के चरखारी बाईपास के पास रहने वाले ठेकेदार आवेश त्रिपाठी ने श्रीनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम करा रहा है। उरवारा गांव में सड़क निर्माण को लेकर गांव के दबंगों के द्वारा परेशान किया जा रहा है। दबंगों ने फोन पर रंगदारी मांगी। कहा कि रुपये न देने पर ठेकेदारी न कर पाओगें। 3 मार्च को वह जब गांव में चल रहे काम को देखने गया तो दबंगों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए प्रदीप सिंह, कल्लू सहित एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.