फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- थाना रामगढ़ में मोहम्मद आलीशान पुत्र मेहंदी हसन निवासी मक्का कालोनी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पास शीबू नाम के युवक का फोन आया और कहा कि चौथ के रूप में रुपये दे दे। नहीं देने पर उसकी हत्या कर देगा। युवक ने धमकी भरे फोन को मजाक समझा। 4 दिसम्बर को फोन करने के बाद युवक ने दोबारा 8 दिसम्बर को फोन किया और कहा कि तुमसे रुपये मांगे थे। अभी तक रुपये नहीं दिए। लगता है तुझे तेरी जिंदगी से प्यार नहीं है। देख लेने की धमकियां देने लगा। आलीशान ने बताया कि फोन करने वाला 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी कह रहा है कि शहर के सारे मैनेजर उसको चौथ देते हैं और जो नहीं देगा उसको वह ठोक देगा। धमकी देने वाले युवक की रिकार्डिंग के साथ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.