उन्नाव, मार्च 26 -- चकलवंशी। सफीपुर के नाजिरपुर बस्तापुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार मिश्र पुत्र स्व. राम शरण ने माखी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि माखी थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी के उन्नाव मार्ग पर एक पेट्रोल पंप संचालित है। जिसमें अजय सिंह, रुद्रपाल सिंह, शशीधर सिंह, शशिकांत सिंह पार्टनर है। वह पेट्रोल पंप पर बैठा हुआ था। इसी बीच नितिन गोस्वामी के मोबाइल फोन पर काल आई। जिसे उसने रिसीव किया तो उधर से राजदीप सिंह पुत्र रुद्रपाल सिंह निवासी कोरारी कला माखी हाल पता सिविल लाइन सदर कोतवाली गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...