प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतपुर पूरे पंडित गांव निवासी राम किशोर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 मार्च को दोपहर 1.56 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम संजय शुक्ला बताया। उसके बाद गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित राम किशोर की तहरीर पर पुलिस ने संजय शुक्ल, आदित्य शुक्ल निवासी देवारा संग्रामगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...