कौशाम्बी, मार्च 27 -- सैनी कोतवाली के एक गांव की महिला गांव के ही युवक से परेशान थी। वह रात में फोन लगाकर गंदी बात करता था। महिला ने विरोध किया तो मनबढ़ युवक उसके घर पहुंच गया और छेड़खानी की। पति ने शिकायत की तो उसको धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली के एक गांव की महिला गांव के ही युवक से परेशान है। महिला का आरोप है कि गांव का जगदीश पटेल उसको लगातार रात में फोन करता है। फोन पर उससे अश्लील बातें करता है। जब वह विरोध करती है तो उसको धमकी देता है। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। गुरुवार की रात उसने दोबारा फोन किया तो उसने थाने में शिकायत करने की धमकी दी। इससे नाराज जगदीश उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। मामले में उसका पति आरोपी के यहां शिकायत लेकर पहुंचा तो जान से मारने की धमकी...